जश्न में डूबा हिंदुस्तान

 
 

धारा 370 हटाये जाने पर जम कर थिरके भाजपायी

 

 
भूपेंद्र साहू 
धमतरी भाजपा की वर्षों पूरी मान्यता थी कि धारा 370 और 35A जम्मू काश्मीर को भारत से अलग करने वाली और 3 राजनैतिक परिवारों को राज्य को लूटने की छूट देने वाली धारा है। आज संसद में भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू काश्मीर से धारा 370 को खत्म करने तथा जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश और लद्दाख को बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश बनाने की सिफारिश करने की घोषणा करते ही समूचे देश मे हर्ष और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया। धमतरी में लोग तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते सड़कों पर निकल पड़े। भाजपा द्वारा घड़ी चौक में जम कर जश्न मनाया गया। मिठाईयां बधाइयां रंग गुलाल के साथ साथ आतिशबाजियां भी की गयी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ढोल की थाप पर थिरकते नजर आये। 
 
वरिष्ठ नेता गजराज जैन डॉ एन पी गुप्ता पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा जिलाध्यक्ष रामु रोहरा विधायक रंजना साहू महापौर अर्चना चौबे,निर्मल बरडिया कालिदास सिन्हा शशि पवार राजेन्द्र शर्मा  कविन्द्र जैन नरेन्द्र रोहरा शिवदत्त उपाध्याय विजय साहू प्रकाश गोलछा राजीव सिन्हा बीथिका विश्वास प्रियंका सिन्हा पार्वती वाधवानी भूपेश शाह अंजली दुबे मोनिका देवांगन सुशीला तिवारी कल्पना रणसिंह सरिता यादव प्रभा मिश्रा रेशमा शेख विनोद रणसिंह महेंद्र पंडित चेतन हिंदुजा सुबोध राठी भरत सोनी प्रकाश शर्मा महेंद्र खंडेलवाल नवीन सांखला शिवनारायण छांटा नील पटेल हेमंत बंजारे अशोक सिन्हा फिरोज हिरवानी दिलीप पटेल दिलीप बड़जात्या नंदू जसवानी देवेश अग्रवाल आशीष शर्मा विजय मोटवानी अविनाश दुबे लक्ष्मण साहू रिक्की गनवानी संतोष तेजवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा आम नागरिक उपस्थित थे। 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने