सेमरा, सिलतरा होते सिलीडीह पहुंचा पदयात्रा जत्था



गांधी विचार पदयात्रा के चैथे दिवस ग्राम सुपेला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री’

 

गांधी जी की अनमोल विरासतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही प्रदेश सरकार-मरकाम

धमतरी,  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 04 अक्टूबर से गांधी विचार पदयात्रा का आगाज़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किया। इसके चैथे दिन आज पदयात्रा भखारा, सुपेला, सेमरा होते हुए ग्राम सिलीडीह पहुंची। इन ग्रामों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ विधायक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष   मोहन मरकाम ने कहा कि गांधीजी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 04 अक्टूबर से गौरव ग्राम कण्डेल से गांधी विचार पदयात्रा जारी है। इसका उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वैचारिक धरोहरों और विरासतों को वर्तमान सहित भावी पीढ़ी को अवगत कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन-दर्शन सत्य, अहिंसा और भाईचारे पर केन्द्रित है। प्रदेश सरकार उन्हीं विचारों का अनुसरण कर आम जनता में संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है।
मंत्री श्री सिंहदेव बने पदयात्रा का हिस्सा

गांधी विचार पदयात्रा के चैथे दिन कुरूद विकासखंड के नगर पंचायत भखारा से प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा की। पदयात्रा के क्रम में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग मंत्री  टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में सुबह 11.00 बजे जत्था ग्राम सुपेला पहुंचा, जहां पर ग्रामीणों ने पदयात्रियों का अभूतपूर्व स्वागत किया।  इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन अपने आप में प्रेरक है। उन्होंने अनेक पदयात्राएं निकालकर देश का एकीकरण किया। मनुष्य अपनी गलतियों से सीखकर ही कामयाबी की ओर बढ़ता है, ऐसे ही कर्मों से गांधीजी ने विश्व पटल में भारत देश को स्थापित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार की ऋणमाफी को गांधीजी के विचार का हिस्सा बताते हुए प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं होने की बात कही।

पदयात्रा में बिलासपुर विधायक  शैलेश पांडेय, कसडोल विधायक  शकुंतला साहू, कोरिया विधायक  अंबिका सिंहदेव, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद पूर्व विधायक लेखराम साहू जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी,पंकज महावर ,विजय देवांगन,निशु चंद्राकर,भरत नाहर ,निखिलेश देवन,आशीष बंगानी सहित प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण और काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

                       

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने