जिले के चार जगहों में भरेगा माघ पूर्णिमा का मेला, मंदिरों में तैयारी पूरी

 


रुद्रेश्वर महादेव घाट में रात में ही स्नान के लिए पहुंचने लगेंगे श्रद्धालु


 धमतरी। शनिवार 27 फरवरी को जिले में महानदी के किनारे माघ पूर्णिमा पर मेला का आयोजन किया गया जिसमें रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव, सिहावा के कर्णेश्वर महादेव, राजिम के कुलेश्वर महादेव और देवपुर का डोंगापथरा शामिल है। सभी जगह मेला समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए  विशेष व्यवस्था रहेगी। सिहावा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन होगा।

 माघ पूर्णिमा के अवसर पर महानदी तट के किनारे बसे चार स्थानों में पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें रुद्रेश्वर महादेव,कर्णेश्वर , देवपुर और राजिम के कुलेश्वर महादेव शामिल है।चारों स्थान पर महानदी में स्नान कर श्रद्धालु जल अर्पण के लिए पहुंचेंगे। धमतरी के नजदीक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गई है।मंदिर को रंग रोगन किया गया है। शुक्रवार शाम महा नदी में स्नान के लिए पानी छोड़ा जाएगा। इस बार कोरोना को देखते हुए एहतियात बरती जाएगी। मेला को देखते हुए रात में ही सुरक्षा के लिहाज से महिला पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती होगी। दुकान लगना शुरू हो चुके हैं। आसपास के लोगों के लिए यह बड़ा मेला होता है। रविवार को रुद्री बस्ती में मडई का भी आयोजन रखा जाएगा।

 पुजारी राजकुमार निषाद ने बताया कि सुबह लगभग 3 बजे स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। 4 बजे रुद्रेश्वर महादेव का पट खुलेगा और दर्शन शुरू हो जाएंगे। सुबह 7बजे सुबह पहली आरती की जाएगी।दिनभर दर्शन के पश्चात शाम 7 बजे आरती होगी।रात 12 बजे भस्म आरती की जाएगी। इस बार श्रद्धालुओं को मास्क लगाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य द्वार के पास सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी,सेनिटाइज के बाद ही श्रद्धालु अंदर प्रवेश करेंगे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने