समय के साथ नित नया रूप ले रहा कुरुद का खेल मेला मैदान

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।पिछले काफी समय से कुरुद का पुराना पारंपरिक खेल मेला मैदान समय के साथ नित नया रूप ले रहा है।कुरुद क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में पिछले दिनों इस स्थान पर राज्य स्तर की ड्यूज्र बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ,जिसकी सभी ने तारीफ की थी ।तब से लेकर अब तक इस मैदान में काफी बदलाव नजर आया है।


पहले जहां इस मैदान में असामाजिक तत्वों द्वारा विभिन्न तरीकों से मैदान को खराब करने की शिकायत देखी जाती थी,वहीं आज ग्राउंड को रोज अलग-अलग ढंग से सजाया-संवारा जा रहा है।मैदान के चारो ओर रंग-रोगन किया गया है,पूरे मैदान की फील्ड व पिच पर प्रतिदिन पानी देने से इसमे हराभरा रूप निर्मित हो रहा है। मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनो गेट में ताला लगा दी गई है,ताकि कोई असामाजिक व्यक्ति प्रवेश कर मैदान को खराब न कर सके। आवश्यकता पड़ने पर मैदान के एक छोर का छोटा गेट जो कि पूर्व खिलाड़ी राजु रात्रे व यूनिक सॉल्यूशन से होकर गुजरता है वह खुला रहता है ताकि जरूरी होने पर आवाजाही में इसका प्रयोग किया जा सके।


कुरुद क्रिकेट अकादमी के संरक्षक तपन चन्द्राकर व वरिष्ठ खिलाड़ी संजय ध्रुव ने बताया कि हमने पिछले क़ई महीनों से इस मैदान को नए-नए ढंग से सजाने-सवारने का कार्य किया है।प्रतिदिन सुबह व शाम को जूनियर खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस करते है । यह मैदान कुरुद के खेल इतिहास में अनमोल यादों को संजोए है।इसके अतीत में ऐतिहासिक पल है जिसने नगर को होनहार खिलाड़ी दिए है।आज के नए जनरेशन के बच्चे इन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए इस मैदान में अपना सुनहरा भविष्य संवार रहे है।खिलाड़ियों के रुकने के लिए भवन निर्माण एवं मैदान को बड़ा करने पर विचार किया जा रहा है,आने वाले वर्षों में यहां अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।इस मैदान में  दो खिलाड़ियों का अभी सीपीएल कैंप के लिए चयन हुआ है आगे  भीं यहाँ के युवा कुरुद का नाम  रौशन करेगे ।                             


                                                                                                                       मैदान में प्रतिदिन सुबह के समय आरएसएस शाखा से जुड़े लोग अपने नित्य क्रियाकलापों के लिए यहां आते है,उन्होंने भी इस मैदान के नए लेते इस रूप की तारीफ की है।ध्रूव  ने सभी खेलप्रेमियों व नगर के सम्मानीय जनो से अपील की है कि इस मैदान को साफ-सुंदर व स्वच्छ बनाने तथा खेल से जुड़ी एक्टिविटी को यहां विकसित करने में सहयोग देते रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने