आरा मिल में अवैध अर्जुन लकड़ी जब्त, मिल सहित वाहन को किया जाएगा राजसात

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। वन विभाग द्वारा ग्राम रींवागहन में बड़ी कार्यवाही की गई है। अवैध अर्जुन लकड़ी का चिरान पाए जाने पर लकड़ी को जप्त कर आरा मिल को सील कर दिया गया है। जिसे राज सात किया जाएगा।


 वन विभाग को सूचना मिली कि रीवागहन के चेतन राम साहू पिता हीरा राम साहू के आरा मिल में अवैध अर्जुन लकड़ी की चिराई की जा रही है।डीएफओ सतोविशा समाजदार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां निरीक्षण के दौरान 6.443 घन मीटर अर्जुन लकड़ी कीमती 60 हजार  पाया गया।इसके अलावा चिरान से भरे महान सीजी07 बीवी 5021 भी खड़ी थी।लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया गया है।ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी 30 दिसंबर 2020 को इसी मिल से अर्जुन लकड़ी का लट्ठा 38 नग और 1278 नग चिरान जब्त किया गया था।

 डीएफओ ने बताया कि पूर्व में भी इस मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।कार्रवाई के बाद भी फिर से वह अवैध अर्जुन लकड़ी का काम कर रहा था। मिल को सील कर दिया गया है मील सहित वाहन को राजसात किया जाएगा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने