राजपुर में दीपावली,गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया

 



पवन निषाद

मगरलोड।ग्राम राजपुर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया।4 नवंबर को सभी के घरों में दीप,रंग बिरंगे झालर जलाकर घर को रोशन कर धन की देवी माँ लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना की गई।इससे पूर्व सभी के घरों में रंग रोगन का कार्य दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व से शुरू हो गया था।दीपावली के दिन सुबह से ही लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां घरों में की जाने लगी थी। 


दीपावली को लेकर सभी  वर्गों में उत्साह देखने को मिला ।बच्चे युवा अलग -अलग पटाखों फोड़ते दिखे।इस वर्ष पटाखों की कीमत पर भी महंगाई का असर देखने को मिला बावजूद इसके लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। रात्रि में आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी संस्कृति की पारंपरिक कायम रखते हुये पंचायत सचिव दूजराम ध्रुव व डोमार ध्रुव के घर बनाई गई ईश्वरीय गौरी -गौरा मूर्ति को बैगा अभेलाल यादव ने पारंपरिक गीतों की गूंज ,बाजे गाजे के साथ गौरी- गौरा को विधिवत रूप से गौरा चावरा में स्थापना की गई। सुबह मूर्तियों को गौरा तालाब में विसर्जन की गई।

मवेशियों को खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन पूजा की गई

दीपावली के अगले दिन 5 नवंबर शुक्रवार को गांव में  देवारी त्यौहार मनाने की परंपरा है। किसानों ने सुबह अपने मवेशियों को नहलाकर रखा। दोपहर में यादव बंधुओं ने गौ माता को सेवई बांधने के बाद खिचड़ी पकाकर गौ माता को खिलाया।तपश्चात सहाडा देव के पास गोवर्धन पूजा की गई ।किसानों ने  एक दूसरे पर गोबर की टीका लगाकर पर्व की बधाई दी ।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने