अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विधायक ने सोरम सोसाइटी पहुंचकर किसानों का किया सम्मान, कहा भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है किसान

 


धमतरी।अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सोरम में जाकर ग्राम सोरम,  नवागांवखुर्द, बोरीदखुर्द, बेलतरा, मरादेव, भटगांव, रुद्री, बेंद्रानवागांव, श्यामतराई, गोकुलपुर, सोरिदभाट के किसानों से मुलाकात कर सोसाइटी का निरीक्षण किया। किसान दिवस के अवसर पर किसानों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 

विधायक ने कहा कि मानवीय जीवन में त्याग और तपस्या का स्वरूप में सदैव भारत के अन्नदाता किसानों को माना गया हैं, उनकी कड़ी परिश्रम के कारण ही आज पूरा भारत विश्व में कृषि प्रधान देश के रूप में प्रसिद्ध है, निरंतर ही कृषक फसल पैदावारी कर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में खड़े होकर आर्थिक विकास में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। यह दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  की जयंती पर भारतीयता की गरिमा किसान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने किसान के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों किसान हितैषी कार्य को क्रियान्वित किया।

 सोसाइटी में रामबाई साहू, रूप राम साहू, मनराखन लाल, छत्रिय गोंड़, जेठू राम, सदाराम यादव उमेश साहू, पितांबर यादव, राम कुमार निषाद, मोहित, बिशेसर, निर्मलकर, मेहेत्तर साहू, कुलेश्वर साहू सहित विभिन्न किसानों का सम्मान किया गया। विधायक के साथ किसानों का सम्मान करने के लिए स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, महिला मोर्चा कार्यकर्ता नीलू रजक, सोरम सरपंच नंदनी साहू, मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव, सोसाइटी प्रमुख मयाराम यादव, श्यामतराई पूर्व सरपंच उमेश साहू, ललित साहू ने सम्मान किये।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने