कुरुद कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर किया नमन

 


कुरुद। रविवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अग्रणी रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई।इस अवसर पर कांग्रेस जनो ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके देशहित में किये गए योगदान को याद कर नमन किया।

           कांग्रेस जनो ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपने समय मे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में काफी अहम योगदान देकर देशप्रेम की अलख जगाई थी।उन्होने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था।उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया।उन्होंने "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा" का नारा देकर देशवासियों में राष्ट्र प्रेम को निर्मित किया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।


              इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चन्द्राकर ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,जितेंद्र जोशी,ब्लॉक महामंत्री लव चन्द्राकर,दुर्गेश सिन्हा,सोहन कश्यप,मुकेश कश्यप सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

1/Post a Comment/Comments

  1. Bet365 Casino & Promos 2021 - JTM Hub
    Full list of Bet365 Casino & 출장안마 Promos · Up งานออนไลน์ to £100 출장샵 in Bet Credits for new kadangpintar customers at bet365. Min deposit £5. Bet Credits available for use www.jtmhub.com upon settlement of bets to value of

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने