परिक्षेत्रीय नगर साहू समाज कुरूद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

 


  मुकेश कश्यप 

कुरूद।परिक्षेत्रीय नगर साहू समाज कुरूद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर साहू समाज भवन कुरूद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ चितरंजन साहू थे। अध्यक्षता संगठन मंत्री, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ मालक राम साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी मनीष साहू, शारदा देवी साहूू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, सरंक्षक नगर साहू समाज कुरूद रमेशर साहू, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ,पार्षद देवव्रत साहू, डुमेश साहू, खोमीन साहू, उत्तम साहू एवं गोकुल त्रिसाठ कामता राम साहू, दीप्ती साहू एवं समस्त परिक्षेत्रीय पदाधिकारी थे। 

       नगर साहू समाज कुरूद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सत्य व निष्ठा की शपथ दिलाई गई। 

            समारोह  को संबोधित करते हुए चितरंजन साहू ने कहा कि  समाज को आगे बढ़ाने हमें शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देना होगा।  मालक राम साहू ने समाज  में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने का आव्हान किया। रमेशर साहू ने समाज में युवाओं को आगे आने का आव्हान किया है। जिला उपाध्यक्ष मनीष साहू ने समाज में शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष शारदा देवी साहू ने  नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हूये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह को पार्षद देवव्रत साहू, डुमेश साहू, पवन साहू, कामता राम साहू, कृष्ण कांत साहू ने भी संबोधित किया।  पूर्व विधायक स्वर्गीय डा चंद्रहास साहू के  समाज एवं क्षेत्र में सेवा व विशेष योगदान को देखते हूये उनके पुत्र देवव्रत साहू को कर्मा रत्न पुरस्कार एवं रमेशर साहू, प्रमोद साहू,  को भामाशाह पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। 

     समारोह में  अध्यक्ष राम प्यारे साहू , उपाध्यक्ष कृष्ण कांत साहू,  सलाहकार प्रमोद साहू, कोमल साहू, रजनी साहू,  क्षितिज साहू, तुकेश साहू, अशोक साहू, प्रेमचंद साहू, कृष्ण गोपाल साहू, महेन्द्र साहू, बिसौहा राम साहू, पद्ममणी साहू, डा खेमन लाल साहू, राधेश्याम साहू, तोरण साहू, लखन साहू, बसंत साहू, नेतराम साहू, टेकराम साहू, चोवाराम साहू, रामायणलाल साहू, मोहन साहू, कुंभराज साहू, घासी साहू, नरेश साहू सुन्दर साहू, गंगा प्रसाद, हीरालाल साहू, शत्रुघ्न साहू, श्रवण साहू, बसंती साहू, कार्तिक राम साहू, व पार प्रमुख  तथा पदाधिकारी  उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने