'वोकल फॉर लोकल' के साथ स्वदेशी वाली होली मनाएं : प्रितेश गांधी



धमतरी।भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों एवं त्यौहारों का समावेश मिलता हैं। यहां हर मौसम आपको विविध त्यौहार एवं पर्व देखने को मिलते हैं। इन सभी तीज-त्यौहारों के ख़ास कारण, मायने और कहानियां है, जो देश के इतिहास, परम्परा व एकता को दर्शाती है। भारत के सभी त्यौहार विश्वभर में बड़े लोकप्रिय है जिनमें होली एक ऐसा त्यौहार है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर किसी का प्रिय त्यौहार है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली मनाया जाता है। इस बार 18 फरवरी को देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। 

प्रितेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा, छत्तीसगढ़ ने कहा कि होली भारत का बेहद लोकप्रिय त्यौहार है जो हम सभी के जीवन में रंगो के साथ उमंग एवं सद्भाव लेकर आता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो हम सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। भारत अपनी संस्कृति और त्यौहार के कारण विश्वभर में एक अनोखी पहचान बनाये हुए है इसलिए आज होली न केवल भारत में अपितु अन्य देशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही प्रितेश गांधी ने 'वोकल फॉर लोकल' के जरिए त्यौहार मनाने और स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि एक भारतीय होने के नाते हर त्यौहार के मौके पर हमें अपने भारत के स्थानीय उत्पाद को खरीदना चाहिए एवं उसके अधिक से अधिक उपयोग पर ज़ोर देना चाहिए ताकि देश में तैयार उत्पादों को बढ़ावा मिले और हमारा देश एक आत्मनिर्भर भारत बन सके। यही कारण है कि हर बार की तरह इस बार भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र जी ने अपने ”मन की बात” कार्यक्रम के 86वें एपिसोड में सभी देशवासियों से ”वोकल फोर लोकल” होली मनाने की अपील की थी। 


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने