समर्थन मूल्य की अंतर राशि खाते में नहीं, किसान भटके

 


पवन निषाद

मगरलोड। राज्य शासन द्वारा किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में खरीदा गया है। समर्थन मूल्य की अंतर राशि की चौथी किस्त 31 मार्च को सभी किसानों के खाते में डाला गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है। एक अप्रैल से किसान बैंक का चक्कर लगा रहे है। विकासखंड मगरलोड और करेली बड़ी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपशाखा संचालित है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मगरलोड अंतर्गत लगभग 120 गांव शामिल है। ब्लॉक मुख्यालय से 40, 50 किलोमीटर दूर ग्राम मारागांव, मोहेरा, सोनझरी, भण्डारवाड़ी, सिंगपुर, खड़मा,सोनारिनदैहान,सरईरुख सहित अनेक गांव शामिल है। गांव से सैकड़ों किसान सुबह से बैंक आकर 11 बजे बैंक खुलने के बाद विड्राल फार्म भरकर घंटों इंतजार के बाद पता चलता है कि समर्थन मूल्य की अंतर राशि खाते में नहीं आया है। हताश परेशान किसान भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़ी होने के बाद मायूस होकर घर लौट रहे है। बैंक कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि शासन द्वारा राशि नहीं भेजने के कारण राशि खाते में नहीं डाला गया है। किसानों ने कहा यह उनके साथ शासन द्वारा भद्दा मजाक किया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने