विस्तार कार्य योजना में विचार, विमर्श एवं समन्वय का होना अति आवश्यक : रंजना साहू

 


कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य योजना विस्तार के अंतर्गत ब्राह्मण पारा वार्ड एवं कोष्टापारा वार्ड की बैठक 

धमतरी।कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत ब्राह्मण पारा वार्ड क्रमांक 145, व 146 एवं कोष्टापारा वार्ड क्रमांक 144 में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू के साथ बैठक आहूत कर कार्य विस्तार योजना पर कार्यकर्ताओं, बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोगों को जोड़ने एक सेतु की तरह काम करती है, जिसमें विचार विमर्श और समन्वय का होना अति आवश्यक है, भाजपा का लक्ष्य सिर्फ राजनीतिक सफलता प्राप्त ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों में सुख, समृद्धि, खुशहाली  लाना ही भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख उद्देश्य रहा है, और इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, जिससे भाजपा संगठित होकर आज देश में सर्वश्रेष्ठ पार्टी है। 

विधायक ने आगे कहा कि भाजपा में समर्पण की भावना है इसलिए युवाओं को जोड़ें, क्योंकि युवा में राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव झलकता है। मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने सभी बूथ अध्यक्षों को कार्यभार का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए समर्पण और सेवा भाव से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ गीतेश प्रजापति, मंडल महामंत्री नीलेश लुनिया, पार्षद नीलू डॉगा,  घनश्याम शर्मा, निरंजन कुम्भकार सहित सभी बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक, बुथ सचिव, बीएलओ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने