कलेक्ट्रेट से आरईएस होते हुए भटगांव मोड़ तक मार्ग दुरुस्त करने की मांग

 


धमतरी।कलेक्ट्रेट मार्ग बहुत ही व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां गांव एवं शहर के लोग रोजाना अपनी विभिन्न समस्याएं लेके आते है जिसके कारण वहां पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है और कई बार यह भी देखा गया है कि जुलूस, आंदोलन, चक्काजाम आदि होने से वहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा लोगों को बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ता है।

 जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सोते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट से आर.ई.एस. होते हुए भटगांव रोड मोड़ तक रोड़ को बनाने से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया जा सकता है। जिससे कि गोकुलपुर, भटगांव, सोरम, बोरिदखुर्द, कसावाही  एवं आस-पास के गांव एवं शहर के लोगों को पहुंचने में आसानी होगी औैर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। गांव के बच्चे स्कूल एवं कॉलेज पढ़ने के लिए भी इस मार्ग का उपयोग करते है। यह 500 मी. का मार्ग डी.एम.एफ फंड एवं अन्य किसी मद के द्वारा बनने से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीतपाल छाबड़ा गोकुलपुर पार्षद सरिता कवर , भटगाँव सरपंच बोधन ध्रुव , सोरम सरपंच नंदनी साहू , बोरिडखुर्द सरपंच दुष्यंत सिन्हा , कसावाही सरपंच नोमिन साहू एवं अन्य शामिल थे।   


                                  


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने