रेगाडीह में अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

 



मृतक के जेब से मोबाईल मिला , गांव में सनसनी फैली


पवन निषाद

मगरलोड।मगरलोड थाना अन्तर्गत ग्राम रेगाडीह में युवक ने अज्ञात कारण के चलते गांव से सौ मीटर दूर सड़क किनारे मोदगा पेड़ में स्वयं के गमछा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। जानकारी मिलते ही हवलदार गोपी चंद्राकर,सिपाही गोकुल सिन्हा मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतारवाया। 


पुलिस ने बताया कि रेगाडीह निवासी भूपेन्द्र कुमार ध्रुव पिता कमलेश ध्रुव उम्र 22 वर्ष शनिवार की रात्रि 7 बजे खाना खा कर घर से निकला था। परिजन भूपेन्द्र को रात भर ढूढते रहे नहीं मिला। रविवार की सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी पर लटका पाया गया। मृतक रोजी मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना स्थल पर मृतक के जेब से मोबाईल मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगे विवेचना जारी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने