12 वर्ष की उम्र में निकल गई थी मेसी


मृत नक्सली सीमा मंडावी को मिट्टी देने धमतरी पहुंचे परिजन

 

भूपेंद्र साहू
धमतरी नक्सली मुठभेड़ में मारी गई सीमा मंडावी को दाह संस्कार के बाद मिट्टी देने उनके परिजन गढ़चिरौली क्षेत्र से आज धमतरी पहुंचे ।रिश्ते में सीमा मंडावी का भतीजा संजय नरोटी के साथ चार अन्य लोग पहुंचे थे ।उन्होंने बताया कि उनके थाना क्षेत्र आलेवारा से उन्हें देरी से सूचना मिली जिस दिन सूचना मिले उसी दिन यहां दाह संस्कार किया गया ।दाह संस्कार स्थल में सब इंस्पेक्टर मुकेश पटेल प्रधान आरक्षक जगदीश सोनवानी के साथ सभी पांचों पहुंचकर मिट्टी दिए।संजय नरोटी ने बताया कि सीमा मंडावी का वास्तविक नाम मेसी रूसी बेड़दा था,जो रिश्ते में उनकी मौसी लगती थी ।12 वर्ष की उम्र में उनके माता-पिता का देहांत हो गया था तीन-चार महीने तक गांव में रहने के बाद वह निकल गई थी ।अब तक कहां थी क्या करती थी इसकी जानकारी उन्हें नही थी।गौरतलब है कि नक्सली सीमा मंडावी को एसटीएफ डीआरजी की टीम ने बोराई  थाना क्षेत्र के कट्टी गांव की पहाड़ी में घेर कर मार गिराया था  ।उसके ऊपर 8 लाख का इनाम घोषित था । मृतका सीमा मंडावी के पास से इंसास राइफल गोला बारूद व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने