अच्छी पहल:पहला लोकवाणी सुनेंगे कुष्ठ आश्रम में


सीएम भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता का पहला प्रसारण कल 

धमतरी,प्रदेश की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी प्रारंभ किया जा रहा है। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 10.30 से 10.55 के बीच आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में एक साथ किया जाएगा। कलेक्टर  रजत बंसल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर इसकी श्रवण व्यवस्था नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सदर दक्षिण वार्ड में स्थित कुष्ठ काॅलोनी में की गई है, जिससे सुनने के लिए स्थानीय जनप्रनिधियों, वार्डवासियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को भी निर्धारित स्थल एवं समय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगरपालिक निगम कार्यालय के सभाकक्ष में लोकवाणी सुनी जाएगी। साथ ही जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों में इसे सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने