रजत जसूजा के राजनीति पर गौरवशाली भाषण से जीतो संस्था प्रभावित


बुलाए गए अहमदनगर, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष और सचिव ने किया सम्मानित

 

धमतरी। धमतरी की विशेषताओं से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व भली-भांति परिचित है यहां की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ धान के उत्पादन को लेकर धमतरी की अलग पहचान बनी हुई है राजनीति के मामले में भी धमतरी संपन्न जिलों में शुमार है यही वजह है कि धमतरी के गौरव रजत जसूजा की कम उम्र में ऊंची राजनीतिक सोच और गौरवशाली भाषण से प्रभावित होकर जीतो संस्था ने उन्हें अहमदनगर बुलाया था।\
 
      रजत जसूजा  धमतरी से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के अलग-अलग विंग में उन्हें बेहतरीन पॉलिटिकल मोटिवेटर के रूप में आमंत्रित किया जाता है स्कूली बच्चों की बात हो या फिर राजनीति के कद्दावर नेताओं, सबके बीच रजत जसूजा की वाकपटुता और तर्कशीलता की मिसाल पेश की जाती है यही कारण है कि काफी कम उम्र में ही रजत जसूजा की डिमांड केवल कांग्रेस के कार्यक्रमों में ही नहीं बल्कि देश के ख्याति नाम सेवी संस्थाओं में भी रही है। हाल ही में रजत जसूजा को अहमदनगर के जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन(जीतो) ने विशेषकर आमंत्रित किया। जहां पर उनके 45 मिनट के वक्तव्य से दर्शक दीर्घा में बैठे तमाम लोग इतने प्रभावित हुए कि भाषणकाल तक पिन ड्रॉप साइलेंट रहा। 
 
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की उपलब्धियों और पॉइंट टू पॉइंट उद्बोधन के साथ नरवा घुरवा गरवा बारी पर फोकस करते हुए श्री जसूजा ने देश की आर्थिक मंदी को धता बताती हुई कांग्रेस की नीति जिसके चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर की बेतहाशा कमाई और किसानों की खुशियों पर धारा प्रवाह वक्तव्य दिया।  रजत जसूजा की प्रतिभा से प्रभावित जीतो संस्था के अध्यक्ष गौतम मूणत और सचिव अमित मुठा ने उन्हें सम्मानित किया। आपको बता दें रजत जसूजा कांग्रेस के स्टार प्रचारक युवा है जिनकी पहुंच कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी तक सीधे बताई जाती है। समय-समय पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में रजत जसूजा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आमंत्रित करते रहती है। यह धमतरी के लिए गौरव की बात है कि धमतरी का एक होनहार अपनी वाककला तथा भूत, वर्तमान और भविष्य के मिश्रित भाषण शैली के लिए देशभर में ख्याति नाम हो रहा है। यह धमतरी ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने