जिले के 85 धान खरीदी केन्द्रों में शुरू हुआ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी


कलेक्टर ने ग्राम दरबा, कोड़ेबोड और चटौद के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी




 

उपार्जित धान की पूरी कार्रवाई पर नजर रखने संबंधित एसडीएम को कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 

धमतरी। राज्य शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले के 85 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। केन्द्रों में धान खरीदी की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर से रजत बंसल ने जिले के विकासखंड कुरूद के ग्राम दरबा, चटौद और कोड़ेबोड के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर किसानो एवं समिति के संचालक मंडल से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध मे जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र चटौद एवं कोडेबोड में इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल किया जाना पाया। उन्होंने दरबा समिति संचालक को इलेक्ट्रानिक कांटा से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में 20 बिंदुओं पर आधारित न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं तथा केंद्र में मौजूद सामग्रियों का जायजा लेकर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खरीदी करने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए। साथ ही काटे गए टोकन के अनुसार ही सिलसिलेवार धान का वजन करने,  किसानों की उपस्थिति में पारदर्शिता पूर्वक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों को ओडिशा राज्य से लगी सीमाओं में 24 घंटे निगाह रखने और अवैध धान परिवहन व उससे जुड़े कोचियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।


मेघा में ADM दिलीप अग्रवाल ने किया निरिक्षण
कलेक्टर की विशेष पहल पर दूरस्थ ग्राम रिसगांव में खुला धान खरीदी केन्द्र
 नगरी विकासखंड के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रिसगांव में जिले का 85 वां धान खरीदी केंद्र इस साल से प्रारंभ हो गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले रिसगांव के ग्रामीणों को अपना धान बेचने करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बीहड़ एवं जंगली रास्ता होने की वजह से किसानों को धान परिवहन के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर के विशेष प्रयास से अंततः यहां धान खरीदी केंद्र खुल गया। इससे ग्रामीणों ने काफी हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कि इससे पहले जिले में 84 धान खरीदी केन्द्र थे, रिसगांव में धान खरीदी केन्द्र के प्रारंभ हो जाने से अब जिले के 85 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।


50 हजार क्विंटल से अधिक का धान क्रय होने वाले खरीदी केंद्रों में लगाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक कांटे
कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के ऐसे धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन और कांटे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं, जहां पर 50 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक है। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को सरलीकृत करने तथा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उक्त निर्देश जारी किए हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने