रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की माता हैं। वे सरगुजा इस्टेट की राजमाता और एकीकृत मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं।
श्री बघेल ने अपना शोक संदेश मंे कहा कि सरगुजा की राजमाता और मेरे अग्रज टी.एस. ंिसंहदेव जी की माता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध हूं। उनसे मुझे हमेशा मातृवत स्नेह मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों सहित हम सब को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

ज्ञात हो कि सरगुजा राजपरिवार की अभिभावक और स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का अब से कुछ देर पहले निधन हो गया है। राजपरिवार सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शाम करीब 7 बजे अनंत में विलीन हो गईं।राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्या देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तबियत लंबे अरसे से ख़राब थी।उनका उपचार मेदांता में जारी था।अंतिम संस्कार अंबिकापुर में किया जायेगा