मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या,बढ़ाई गई सर्चिंग

 


धमतरी।नक्सलियों ने होली पर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है।घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले  खल्लारी थाना क्षेत्र में नारद मरकाम पिता गणेश मरकाम उम्र 45 वर्ष ग्राम चमेदा की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना चमेदा से उड़ीसा मार्ग पर हुई है। शव के ऊपर पर्चा लिखकर भी छोड़ा हैघटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है।अधिकारियों ने घटना की पुष्टि कर दी है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने