मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि


  

मुख्यमंत्री ने कहा - राजमाता स्व. श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन अपूरणीय क्षति, वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं


रायपुर :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व.  देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री  टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था।
      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व.देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम, रामानुजगंज विधायक वृहस्पत सिंह, बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य विशिष्टजन मौजूद थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने