पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरम लाल कौशिक सहित अन्य भाजपा नेताओं ने किया योगाभ्यास



रायपुर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज देश भर में योग का आयोजन किया गया  । हालांकि कोरोना संकट की वजह सेज्यादातर आयोजन इनहाउस हो रहे हैं या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ भाजपा में भी आज योग को लेकर कई जगहों पर योगाभ्यास किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरम लाल कौशिक, राजेश मूणत व भूपेंद्र सवन्नी ने योग किया। उन्होंने योग की कई मुद्राओं को किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।
वहीं एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में योगदिवस कार्यक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के अलावा संगठन महामंत्री पवन साय, बृज मोहन अग्रवाल , राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने , संजय श्रीवास्तव , छगन मूंदड़ा व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री ने इसे पूरे विश्व में स्थापित किया है। योग की विधा हमारे देश के बहुत प्राचीन विधा है, लेकिन इसको अंतरराष्ट्रीय रूप में ख्याति दिलाने में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा योगदान है। योगा की जरिए हम कोरोना वायरस से बच सकते है। हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने