जमीन विवाद के चलते जनपद सदस्य पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला, आरोपी हिरासत में

 


पवन निषाद

मगरलोड। जमीन विवाद के चलते जनपद सदस्य थानेंद्र तारक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मगरलोड जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 10 राकाडीह मधुबन निवासी जनपद सदस्य धनेंद्र तारक पर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर जनपद सदस्य पर कुल्हाड़ी से चेहरे पर वार किया। मगरलोड पुलिस ने आरोपी युवक को  हिरासत में ले लिया है। आगे पूछतात जारी है। मगरलोड टीआई राजेश जगत ने बताया कि घटना 21 फरवरी मंगलवार की रात लगभग 8  बजे की है। आरोपी युवक भी राकाडीह निवासी है। आरोपी ने बताया कि प्राण घातक हमला के पीछे जमीन विवाद है।जनपद सदस्य गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने