एसपी ने 2 एएसआई को स्टार व 6 प्रधान आरक्षकों को फीता लगाकर दी पदोन्नति



धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक अ वर्ग एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक अ वर्ग का पदोन्नति आदेश जारी किया गया, जिसमें धमतरी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर तथा 6 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

    पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू  द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक अ वर्ग में पदोन्नत पुष्पा पांडेय एवं हेमंत यादव के कंधों में स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई। इसी प्रकार आरक्षक से प्रधान आरक्षक अ वर्ग में पदोन्नत टिकेश्वर कुमार, देवेंद्र सिंह राजपूत, खिनेश कुमार साहू, जैतराम जोगी, अश्वनी कुमार बंजारे एवं जयंत चंद्राकर को हवलदारी का फीता लगाकर पदोन्नति दी गई। उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

      इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देव राजू व पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने