जिले में मिले 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज 3 की हुई मौत



धमतरी। कोरोना वायरस संक्रमण  से शुक्रवार को जिले से 3 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में से गुजरा से 13, कुरूद ब्लाक से 35, नगरी से 10, धमतरी शहर से 22 और मगरलोड से कोई भी संक्रमित नहीं मिले है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके तुर्रे ने बताया कि आज 3 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से गंगरेल का एक 27 साल का युवक,जो कि एक्सीडेंट होने के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उनके कोरोना टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी मौत बनियापारा के 57 वर्षीय महिला की हुई है। इनका उपचार कोविड 19हॉस्पिटल चल रहा था। वहीं तीसरी मौत कुरुद के संजय नगर की 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की है। इनका उपचार रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। दोनों महिला मृतक अन्य बीमारियों से ग्रसित थी।

 धमतरी शहर से 22मरीज की पहचान हुई है,जिसमें महिमा सागर वार्ड से 1, मैत्री विहार कॉलोनी से 1, गुजराती कॉलोनी से 3, अमलतास पुरम से 3, टिकरापारा से 1,सोरीद से 3,गोकुलपुर वार्ड से 1, महंत घासीदास वार्ड से 1, शीतलापारा वार्ड से 1, अरिहंत कॉलोनी से 1, दानी टोला वार्ड से 1, हाउसिंग बोर्ड से 1, जालमपुरा वार्ड से 1, सुभाष नगर से 1, मराठापारा से 1, जेल लाइन बठेना पारा से 1, मैत्री विहार कॉलोनी से 1, जोधापुर वार्ड से 1 संक्रमित मरीज मिले हैं।


गुजरा ब्लॉक में 13 नए मरीज मिले हैं जिसमें अजीम प्रेमजी शंकर दाह से4, श्याम तराई से 4 के अलावा बलियारा ,संबलपुर एवं अन्य गांव शामिल है।
कुरुद में 35 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसमें कुरुद से 12,अतंग से 1, नारी से 1, गुदगुदा से 3, रखी से 3,करगा से 1, गातापर से 2, चरोटा से 8, भेंडरा से 2, बांगोली से 1, पचपेड़ी से 2, भेंडरवानी से 3, ईर्रा से 1, सेमरा बी से 2 संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित मरीजों की होम आइसोलेशन और भर्ती प्रक्रिया जा रही है।
जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2008 हो चुकी है,जिसमें एक्टिव केस की संख्या 816 है। धमतरी कोविड-19 अस्पताल में 29 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वही 106 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 1160 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को हुए तीन मौत के साथ जिले में मौत का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने