व्यापारी प्रकोष्ठ के संतोष साहू अध्यक्ष विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष बने

 


नगरी।नगर में पहली बार समस्त व्यापारी प्रकोष्ठ की चुनावी प्रक्रिया दंतेष्वरी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसमें पांच पद के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया।
नगरी-नगर के राजबाड़ा स्थित दंतेष्वरी मंदिर प्रांगण में रविवार को शाम 7 बजे  व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

एक वर्ष के कार्यकाल पर महत्वपूर्ण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष इन पांच पदों का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव अहमद रजा, सहसचिव त्रिलोक सिन्हा और कोषाध्यक्ष अनिल छाजेड़ चयनित हुए। चुनावी प्रक्रिया में विशेष रूप से सुरजीत सिंह खनूजा, अनवर रजा, मनीष बोहरा सहित उपस्थित जनों का योगदान रहा।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने