कंडेल में गरजे भाजपाई,किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम

 





धमतरी। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का राज्य सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम ग्राम कंडेल में आयोजित हुआ। भाजपा के नेताओं ने गौरव ग्राम कंडेल की धरती से राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जमकर आड़े हाथों लिया। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि छग बनने के पूर्व मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकारों ने छग को लूटा खसोटा उसके बाद अजीत जोगी की सरकार में किसानों के साथ अत्याचार हुआ। 15 साल की डॉ रमन सिंह की सरकार ने किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ाया। बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया। 5 एकड़ के किसान का भी खेती के लिये ट्रेक्टर खरीदने का सपना पूरा हुआ। आज जो किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा। प्रदेश का युवा, धमतरी जिले का युवा बेरोजगारी से तंग आकर मुख्यमंत्री के घर पर जाकर अग्नि स्नान करता है। किसानों का धान खरीदने की बात हो उनको भुगतान करने की बात हो या रकबा घटाने की बात हो हर मुद्दों पर किसानों का शोषण हो रहा है।


  विधायक रंजना साहू ने कृषि बिल को लेकर कांग्रेस के प्रलाप की जमकर आलोचना की। कांग्रेस पार्टी जो 2003 से लगातार अपने घोषणा पत्र में जिस कृषि विधेयक को लाने की बात करती आई है आज उसी के विरोध में सड़कों पर घड़ियाली आँसूं बहा रही है। भाजपा की सरकार में 1 नवम्बर को धान खरीदी दिवस के रूप में जाना जाता था। कांग्रेस की सरकार आते ही धान की खरीदी में सरकार का हीला हवाला शुरू हो गया। पिछले वर्ष भी किसानों का धान 1 दिसंबर को शुरू हुआ इस वर्ष भी धान की खरीदी दिसंबर में शुरू करने की मंशा सरकार की है जो किसानों के साथ अत्याचार है। धान का भंडारण परिवहन इत्यादि का खर्च किसानों की कमर तोड़ने वाला है। भाजपा जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कहा कि भारत को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने जो कहा वो कर के दिखाया। चाहे सबको पक्के आवास की बात हो या घर घर शौचालय की बात हो। शत प्रतिशत विद्युतीकरण की बात ।उन्होंने वादा किया कि किसानों की आय दुगुना करेंगे तो निश्चित रूप से किसानों की आय दुगुनी होगी। केंद्र सरकार ने 60 लाख मीट्रिक टन चाँवल छग से लेने की बात कही है तो छग सरकार को भी 20 क्विन्टल धान किसानों से लेना होगा। 1 नवम्बर से धान कि खरीदी शुरू हो भुगतान नकद किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर अर्चना चौबे मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, विजय साहू ,ऋषभ देवांगन, मुरारी यदु, चेतन हिन्दुजा, दयाराम साहू ,राजीव सिन्हा ,यतीश भूषण श्रीवास्तव आदि ने अपनी बात रखी। सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ता किसान भाई और ग्रामीण धरना कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष नेहरू निषाद ने किया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, बीथिका विश्वास, नरेन्द्र रोहरा ,रोहिताश मिश्रा, विजय मोटवानी, सुशीला तिवारी, सरिता असाई ,सरिता यादव ,संतोषी साहू ,संतोष बल्ला चंद्राकर ,मिश्री पटेल, नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, कीर्तन मीनपाल ,अमन राव ,विनय जैन, आकाश पांडेय ,अविनाश दुबे ,दिलीप पटेल ,महावीर चोपड़ा ,चिराग आथा खिलावन चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने