बाल गायिका सेलिना दावना की मधुर आवाज का छाया जादू

 


                                                                                    मुकेश कश्यप

 कुरुद।नगर और क्षेत्र में लोक प्रतिभाओ की कमी नही है,इन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुरुद के डीजे संचालक किशोर साहू के नए प्रतिष्ठान "गुरुदेव आडियो रिकॉडिंग सेंटर" में पिछले काफी समय से नए-नए कलाकारों ने अपनी गायकी से एक नए मंच को हासिल किया है।इसी तरह धमतरी के ग्रामीण अंचल में पली-बढ़ी उभरती बाल गायिका सेलिना दावना ने इस दीपावली पर नए रिलीज गीत "राधा मोहाए मुरलिया मा" में अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरा है।



अपने कर्णप्रिय और मनमोहक अंदाज से उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक सुवा गीत को रोचक अंदाज में पेश करते हुए सबका दिल जीत लिया है।उनके इस गीत को यूट्यूब पर रिलीज होते ही काफी पसंद किया जा रहा है।यह गीत गुरुदेव आडियो स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है।इस मनमोहक गीत के गीतकार परमानन्द बृजलाल है।म्यूजिक राधे साहू का है,निर्देशक रिजवान रिजवी,नृत्य निर्देशक कुलभूषण चन्द्राकर ,कैमरा एवं एडिटिंग राकेश बैस ने किया है।गाने का पोस्टर युवराज सोनकर ने तैयार किया है।



विशेष सहयोग कवि निरंजन साहू,तुकेश साहू ,लिलेंद्र साहू और ढालेंद्र सेन का रहा है।गुरुदेव आडियो स्टूडियो के संचालक किशोर साहू का कहना है कि उनके इस स्टूडियो का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और ग्रामीण अंचल के लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने