त्यौहार और जनता की परेशानी को देखते हुए निगम कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

 


धमतरी। स्वच्छता निरीक्षक के विरुद्ध भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा नारा लगाने के मामले में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए थे जिसे जनहित में देखते हुए वापस ले लिया है।



 संघ द्वारा आयुक्त को आवेदन दिया गया था जिसमें यह लिखा गया था कि 31 अक्टूबर को भाजपा के जनप्रतिनिधि स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए थे,जिससे रोष व्याप्त है। इस पर तुरंत बैठक के बाद निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। 4 से 7 नवंबर तक काली पट्टी लगाकर काम किया गया । मामले में कोई पहल नहीं होता देख 10 नवंबर से हड़ताल का निर्णय लिया गया था जिसे अमल में लाते हुए सुबह से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल से काम ठप हो गया। शाम होते होते संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली।



 प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिन्हा, संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहम्मद शेर खान ,उपाध्यक्ष कामता नागेंद्र सहित पदाधिकारियों ने बताया कि आगे दीपावली का त्यौहार और जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह हड़ताल वापस लिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसे कृत्य होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने