कार्तिक पुर्णिमा पर यादव समाज ने मनाया गोवर्धन पूजा

 



नगरी-।हिन्दू धर्म के अनुसार गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है किन्तु सिहावा क्षेत्र के यादवो के द्वारा विगत कई वर्षो से एक जुट होकर एक साथ एक स्थान पर कार्तिक पुर्णिमा के दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है जो एक अनूठी परम्परा है। क्षेत्र के यादव बंधु यहाँ एकत्र रहकर अपने ही अंदाज में इस पर्व का आनंद उठाते है जिन्हें देखने हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहते है। 



यह पर्व कनेश्वर धाम के नजदीक में ही मनाया जाता है ।इसे सिहावा क्षेत्र का दूसरी मड़ई कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा I कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन भाठा कर्णेश्वर घाट सिहावा में मनाया गया I



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने