संजीवनी 108 में प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

 


धमतरी।जय अंबे इमरजेंसी सर्विस द्वारा संचालित 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारी, लोगों को बेहतर और त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण आज रविवार रात को देखने को मिला जहां ईएमटी ने सूझबूझ से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात  8 बजे  मीना साहु 27 वर्षीय गर्भवती महिला ,  जोरातराई निवासी जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा में भर्ती थी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर 108 के माध्यम से किया गया।   सूचना मिलते ही ईएमटी बलराम महिलांग और पायलट धनंजय साहू तत्काल पहुंचे।


 इसके बाद परिजनों के साथ महिला को लेकर हॉस्पिटल में एडमिट कराने के निकले। इसी दौरान भेंडरा के पास महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिससे ईएमटी बलराम ने ईआरसीपी की सहायता लेते हुए  सलाहनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटा को जन्म दिया। माँ और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें प्रसव के बाद जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया।  सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों के ईएमटी और पायलट का शुक्रिय अदा किया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने