महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने गौरव ग्राम कंण्डेल से निकली पदयात्रा,विधायक सहित अनेक लोग शामिल

 


धमतरी।100 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक गौरव ग्राम कंडेल में नहर सत्याग्रह में सम्मिलित होने के लिए महात्मा गांधी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था उक्त यात्रा में गांधीजी से अनेक स्मृतियां जुड़ी हुई है जिसे सजाने व सवारने के लिए शासन प्रशासन स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए जाने पर कंडेल गांव के नागरिक तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी एवं बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात एक पदयात्रा निकाली।

 पदयात्रा ग्राम भोंथली, बलियारा, डोडकी, शंकरदाह, हरफतराई सहित शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सेंचुरी गार्डन के पास महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात सभा के रूप में परिणित हुई। इससे पूर्व ग्राम कंडेल के बाजार चौक तथा गांधी चौक में उपस्थित जनों को यात्रा में मुख्य रूप से सम्मिलित हुई विधायक रँजना साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है कि महात्मा गांधी जी असहयोग आंदोलन के पूर्व कंडेल नहर सत्याग्रह में सम्मिलित होने के लिए आए थे, जिनकी स्मृतियों को सजाना हम सब का नैतिक धर्म है इस दायित्व से यदि हम लोग हटेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। विधायक ने शासन प्रशासन से मांग की हैं कि ऐतिहासिक कंडेल नहर सत्याग्रह पर एक फिल्म का निर्माण किया जाए तथा संग्रहालय भी साथ ही वृहद स्तर पर बनाया जाना चाहिए। 


यात्रा में सम्मिलित हुए नगर पालिका मैं दो बार अध्यक्ष रहे डॉ एनपी गुप्ता ने कहा कि आगामी पीढ़ी को अवगत कराने हेतु नगर निगम के सभाकक्ष में तत्कालीन पालिका के समय ही गांधी दर्शन का बृहत् प्रदर्शित करने वाला फ्लेक्स लगाया गया था जिसे निकालकर हटाया जाना गांधी विचारधारा के साथ अन्याय व कुठाराघात है इसलिए इसे पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए ।नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए नाहर सत्याग्रह रुद्री नवागांव का जंगल सत्याग्रह गट्टा सिल्ली के सत्याग्रह का उल्लेख किया ।उपस्थित जनों को पदयात्रा के संयोजिका प्रियंका राजु सिन्हा, चेतन हिन्दुजा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहु, जनपद उपाध्यक्ष अवनेद्र साहू, यतीश भूषण श्रीवास्तव द्वारा भी संबोधित किया गया।

गौरतलब है कि उक्त पद यात्रा का स्वागत अनेक गांव में करते हुए गांधीजी के स्मृतियों को सहेजने की मांग आम जनमानस ने की है। पदयात्रियों मे संतोष चंद्राकर भोथली मंडल महामंत्री, राजीव सिन्हा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, हुलास साहू, कुलेश सोनी अभिषेक शर्मा, जनपद सदस्य पूर्णिमा बनपेला, अनीता यादव, ममता सिंहा, सरिता यादव, पंकज साहू, प्रीतम साहू, विजय मोटवानी पार्षद,  अमित साहू, वीरेंद्र साहू, गोविंदा सोनी, जय हिंदुजा , रिंकू सेन, धनेंद्र साहू , भगत यादव, राजेश चंद्राकर, डेमिन चंद्राकर,  कोमल साहू उपसरपंच, गिरिधर सार्वा, भागवत साहू, कैलाश सोनकर, बालमुकुंद साहू उपसरपंच भोथली, कांताबाई, मिस्त्री बाई साहू, खिलेश्वरी साहू , ओम कुमारी साहू, यति राम साहू सहित अन्य लोग शामिल हुए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने