अजा मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का प्रथम कुरूद नगर आगमन पर स्वागत

  


मुकेश कश्यप

कुरुद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश मंत्री,पूर्व विधायक आरंग नवीन मार्कण्डेय के बस्तर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी के नेतृत्व में कुरुद के साँधा चौक में भव्य स्वागत किया गया।तपश्चात कुरुद में प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी की गई एवं कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन अनुसूचित जाति के सभी भाईयो-बहनो एवं समाज के विकास के लिए हुआ है।

 


हमारा लक्ष्य केवल राजनीति करना नही है बल्कि राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना और समाज का विकास करना है।क्योंकि बाबा साहब अम्बेडकर ने कहा था हर ताले की चाबी सत्ता से होकर गुजरती है।गुरु घासीदास बाबा ने समूर्ण मानव समाज के विकास , समानता ,सत्य ,अहिंसा गुरु की महत्ता का संदेश दिए ।स्वागत भाषण में पूर्व कुरुद मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान धमतरी जिला मंत्री भाजपा तिलोकचंद जैन ने घासीदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए मनखे-मनखे एक समान का संदेश गुरु घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति के लिए दिया है। 


 

         इस स्वागत कार्यक्रम के लिए प्रमुख रूप से धमतरी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा (भाजपा) हरिशंकर सोनवानी , राहुल बाँधेकर, विक्रम सिंह बंजारे,डोमार मनहर ,जनपद सदस्य दुलेश्वर ध्रुव ,किशोर कुर्रे,कुरुद मण्डल महामंत्री भाजपा टिकेश्वर साहू, प्रभात बैस,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस, भोजराज चंद्राकर ,कुरुद मण्डल कोषाध्यक्ष आदर्श चंद्राकर ,कृष्णकांत साहू,मूलचंद सिन्हा ,अनुराग चंद्राकर ,कमलेश चंद्राकर, सत्यप्रकाश सिन्हा,हिमांशु साहू आदि उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने