पुस्तकालय में अटलजी की किताबें को विधायक ने दी भेंट

  


पार्षद सहित युवा मोर्चा के सदस्य रहे शामिल


धमतरी।देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर क्षेत्र के विधायक रँजना साहू ,निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्व अटल जी द्वारा लिखी गई पुस्तकें तथा कविताओं का संग्रह नगर निगम द्वारा संचालित बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पुस्तकालय के प्रभारी अधिकारी एच. बारी को भेंट की। 


गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाजपाई की पहचान एक साहित्यकार, एक लेखक, एक चिंतक, एक कवि सहित बहुमुखी प्रतिभाओं के रूप में, देश में  ही नहीं वरन पूरे विश्व में थी। पुस्तक के संग्रह को भेंट करते हुए विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि पुस्तक के द्वारा विकसित ज्ञान ही एकमात्र ऐसा ज्ञान है, जो दीप ज्ञान की तरह सैकड़ों लोगों को प्रकाशित कर जाती है, क्षेत्र के सबसे प्राचीनतम पुस्तकालय में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की कृतियों को सजाएं रखने के दृष्टिकोण से दी जा रही पुस्तकें आने वाले समय में समकालीन सभी पीढ़ी का राष्ट्रवाद के प्रति मार्गदर्शन करेगी। 

राजेंद्र शर्मा ने आम जनमानस से आह्वान किया है कि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तक की महत्ता न कम है ,न कम होगी ,इसका ज्ञान स्थायी रूप से सर्वकालिक व दीर्घकाल तक रहता है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा ने भी अटल जी की कविताओं को भारत माता की पूजा के रूप में निरूपित करते हुए कहा समकालीन समय में देश को ऐसे ही सहित्य की महती आवश्यकता है। 

गौरतलब है कि भेंट की गई पुस्तकों में मेरी इनकावन कविताएं ,नई चुनौती  नई अवसर, क्या खोया क्या पाया ,शक्ति से शांति ,चुनी हुई कविताएं, विचार बिंदु, बिंदु बिंदु विचार, सहित अनेक श्रेष्ठतम किताबें का संग्रह सम्मिलित है।

  उक्त भेट के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, चेतन हिंदूजा ,  राजीव सिन्हा, शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद विजय मोटवानी, जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, रुद्री सरपंच अनीता यादव, पुर्व जनपद सदस्य डीपेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, सरिता यादव, ममता सिन्हा, पवन गजपाल, जय हिंदुजा, आशीष शर्मा, कोमल सार्वा, दौलत वाधवानी उपस्थित रहे।


धर्म, सत्य, न्याय की रक्षा ही गीता का है संन्देश-रँजना साहू


गीता जयंती एवं तुलसी पूजन दिवस पर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित भगवान राधा कृष्ण के मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची विधायक रँजना साहू यादव समाज प्रमुखों से कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज के रूप में आप प्रमाणिकता के साथ जीवन जीते हुए शांति प्रेम भाईचारे का संदेश देते हैं। भगवान कृष्ण ने गीता में भी सत्य, धर्म व न्याय के पथ पर चलते हुए अधर्म को पराजित कर समाज में सर्वत्र समभाव व्याप्त करने का संदेश दिया है। 




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने