कुरुद में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समापन आज,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे मुख्य अतिथि

 

                                                                                   मुकेश कश्यप

कुरुद।कुरुद क्रिकेट एकेडमी द्वारा विगत दस दिनों से खेल मेला मैदान कुरूद में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री टी ट्वेन्टी क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रविवार को होने जा रहा है।ख़िताबी मुकाबले में बिलासपुर रेलवे और एनएच गोयल रायपुर की टीम आमने-सामने होंगी।ततपश्चात पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

 समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे।अध्यक्षता लखेश्वर बघेल विधायक बस्तर एवं अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण करेंगे।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी , राजकुमारी दीवान  उपाध्यक्ष अजजा आयोग ,शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम छ.ग., लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा ,देवेंद्र यादव  विधायक व महापौर भिलाई , संतराम नेताम विधायक  व उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण,  विक्रम मंडावी विधायक बीजापुर , 

शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,लेखराम साहू पूर्व विधायक ,मोहन लालवानी  पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरुद,विजय देवांगन महापौर धमतरी, भरत नहर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा ,प्रभातराव मेघावाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता , कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत , नीशु चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत ,शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद, ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, तारिणी नीलम चन्द्राकर सभापति जिला पंचायत ,आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुरुद, मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भखारा ,डीहुराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मगरलोड की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने