राम के आदर्श को करे चरितार्थ, तो हि मानव जीवन होगा सफल -रंजना साहू

 

धमतरी।ग्राम लिमतरा में  दो दिवसीय संगीतमय मानसगान सम्मेलन के कार्यक्रम मे  धमतरी विधायक  रंजना डीपेंद साहू, अवनेंद साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत एवं ममता सिन्हा पहुंचे। ग्राम विकास समिति लिमतरा के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार  किया। 


धर्ममंच को सम्बोधित करते हुए घनश्याम सिह साहू शिक्षक ने  ग्रामवासियों द्वारा दो दिवसीय  मानसगान सम्मेलन के उद्देशयो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  समाजिक एकता एवं अखण्डता बनाये रखने तथा नवयुवको मे  आधयात्मिक चेतना  जगाने के लिए कहा। तो अवनेंद्र साहू जनपद  उपाध्याक्ष ने रामचरित मानस  की महानता का बखान किया।

 विधायक रंजना साहू ने अपने  ओजस्वी उदबोधन मे रामायण प्रेमियो  से कहा कि रामकथा का श्रवण कर उनको अपने  जीवन मे  चरितार्थ करे, तो ही मानव जीवन सफल होगा और तभी यह आयोजन सार्थक होगा। उन्होने भव्य राम मंदिर   निर्माण  के बाद उसे शोध  का  केंद्र होने की बात कही तथा भारत को विश्वगुरु बनाने मे जुटने के लिए कहा। कोरोना काल  मे भारतवासियो ने काढा़ का सेवन कर अपने आप को बचाने मे बुदधिमानी का परिचय दिया और अभी भी  आवश्यक सावधानी पूर्वक रहने के लिए  लोगो से आव्हान किया। 

कार्यक्रम मे  हरदेव चन्द्राकर, अमरदास, आंनद  चंद्राकर ,रुपसेन साहू, विरेंद धुंवशी,कोमल सेन, चंद्राहास साहू, ज्ञानानंद, प्रफूल धुवंशी, दवारिका, जगमोहन, राजू, कोमल साहू, परस, फगेशवरी साहू, इदराणी साहू,रेखा सेन,  चेमन कन्हैया, सुभाष साहू, रामलखन, सगराम सेवक आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  गजेंद्र हरिहारणो डोगरगांव एवं दीप्ती साहू बालोद ने किया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने