प्रदेश में रात 9 के बाद दुकानें रहेंगी बंद, आवाजाही पर भी रोक

 


मुख्यमंत्री निवास में हुई आपातकालीन बैठक में हुआ निर्णय



रायपुर। कोरोना के बढ़ते असर से परेशान सरकार ने नाईट कर्फ़्यू लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें रात 9 बजे के बाद सभी दुकानों को बंद करने और किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।



प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में रविवार शाम आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श कर प्रदेश में आंशिक तौर पर नाईट कर्फ़्यू लगाने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि रात 9 बजे के बाद प्रदेश की सभी दुकानों को बंद कराया जाए। रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगायी जाए।


ढाई घँटे चली इस आपातकालीन बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में  गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  रेणु जी पिल्लई , मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्दार्थ कोमल सिंह परदेशी , आयुक्त स्वास्थ डॉ सी आर प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने