राजधानी में कोरोना पाजीटिव केस 39 प्रतिशत तक.. पर फ़िरहाल लॉक डाउन नही, दुकानों के खुलने का समय हुआ तय

 


वतन जायसवाल

रायपुर। राजधानी में फ़िलहाल लॉक डाउन नही होगा। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने साफ़ कहा कि एकाएक लॉक डाउन लगाना मुश्किल भरा होता है। जिसमें लाभ नही उल्टे नुक़सान ही उठाना पड़ता है।  इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने का समय भी निर्धारित कर दिया गया।

उच्च स्तरीय बैठक के बाद श्री सिंहदेव ने कहा कि आज की बैठक में रायपुर के सभी अस्पतालों और अधिगृहित किये गए स्थानों में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर उपलब्ध है कि नही साथ ही वैक्सीन की उपलब्धता सबंधी बातों पर चर्चा हुई। उच्च स्तरीय बैठक में लॉक डाउन नही करने पर सहमति बनी साथ ही राजधानी के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

 उन्होंने बताया कि कल रायपुर में कोरोना पॉजिटिव रेट 39 प्रतिशत थी। अभी किट की कमी है, क्योंकि उसकी उपलब्धता प्रर्याप्त नहीं हो पा रही है।  पेमेंट में दिक्कत हुई है उसे दूर करने की जरूरत है। जल्द ही ये उपलब्धता हो जायेगी।


स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि नये कोरोना स्ट्रेन मिले हैं, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं आयी है जिसमें ये कहा जा सके कि नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है। कोरोना का नया स्ट्रेन भी पूर्व की भांति ही है, उसमें कुछ म्युटेशन जरूर हुआ है, जो वायरस में संभावित है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने