जिले में 3 सहायक उपनिरीक्षक हुए उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत

 

 पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर दी बधाई


  धमतरी। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  डी.एम. अवस्थी ने 5 जून को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 106 सहायक उपनिरीक्षको को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया। जिसमें धमतरी जिले के थाना भखारा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, थाना कोतवाली में पदस्थ चिरौंजी लाल साहू तथा थाना सिहावा में गैंद लाल साहू को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।


 पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने सहायक उप निरीक्षकों को पुलिस कार्यालय में स्टार लगा कर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए बधाई दी तथा उप निरीक्षकों को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


      सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, चिरौंजी लाल साहू एवं गैंद लाल साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आए। उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इन्हें बधाइयां दी।पदोन्नत हुए उप निरीक्षक चिरौंजी लाल साहू के लिए आज उनका जन्मदिवस होने से दोहरी खुशी का दिन रहा। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत उप निरीक्षक गैंद लाल साहू एवं उपनिरीक्षक चिरौंजी लाल साहू को यथावत उनके थाना क्रमशः सिहावा एवं कोतवाली में पदस्थ रखते हुए उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को थाना मगरलोड से थाना अर्जुनी पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। 


      इस दौरान थाना कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल, मुख्य लिपिक मान सिंह साहू, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना शाखा प्रभारी  लक्ष्मी ध्रुव, वेतन शाखा प्रभारी सनत वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने