पार्षद ने वीडियो जारी कर बताया शरीर में चिपकने लगे है सिक्के-चमच्च

 

कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे चिकित्सक दल ने कहा- पसीने की वज़ह से हुआ


कलेक्टर की अपील- किसी भी अफ़वाह पर न दे ध्यान


वतन जायसवाल

रायपुर। राजनादगांव की महिला पार्षद ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में चम्मच और सिक्के चिपकने लगे है। इसका उन्होंने बाक़ायदा वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सीएचएमओ को जाँच के लिए भेजा। जिसके बाद पाया गया कि यह वैक्सिनेशन की वज़ह नही है।

राजनादगांव के वार्ड क्रमांक 23 अनुपम नगर की पार्षद  सुनीता फड़नवीस का का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उनके हाथ में चमच्च चिपका हुआ था। इसमें पार्षद ने दावा किया कि वैक्सिनेशन के बाद ये हुआ है। जो मेरी समझ से परे है। वायरल वीडियो को पार्षद के पति अशोक फड़नवीस ने बनाया जो बाजार विभाग में अध्यक्ष हैं। 


 जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी को इस संबंध में जांच करने को कहा। जिसके बाद डॉ. चौधरी अपने दल के साथ पार्षद फड़नवीस के घर पहुंचे। जांच के चिकित्सीय दल ने पाया कि वैक्सीन के कारण ऐसा नही हुआ है। डॉ.चौधरी ने बताया कि पसीने या अन्य कारण से ऐसा हुआ है। जो कि एक समान्य प्रक्रिया है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगाने से ऐसा नहीं होता है।  पार्षद  सुनीता फडऩवीस को प्रथम डोज में भी कोई दिक्कत नहीं हुई थी। 


 सभी तथ्यों को समझने के बाद कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वैक्सीन से संबंधित फैल रहे अफवाहों से वे भ्रम में न आएं। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने