Video:विधायक का आरोप:भूपेश बघेल की प्रशंसा किया इसलिये मंत्री सिंहदेव ने करवाया हमला,मेरी हत्या करवाना चाहते है सिंहदेव

 


वतन जायसवाल

रायपुर। कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाज़ी का नज़ारा देखने को मिला। इस बार रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव पर खुलकर आरोप लगाए है। विधायक सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की। इसी का नतीज़ा है उन पर हमला हुआ।


बता दें कि शनिवार देर रात विधायक बृहस्पति सिंह  सरगुजा के बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहे थे। तभी विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इससे कार की विंडशील्ड टूट गई, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की। 


 जैसे ही घटना की जानकारी मिली एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें  सारा किस्सा बतलाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कोतवाली थाने जाकर रात के वक्त ही विधायक सिंह ने FIR दर्ज करवाई। 

इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव उसके साथी धन्नो उरांव और संदीप रजक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है सचिन सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार है।


 यह पूरा मामला अब और भी गहराने लगा है। विधायक बृहस्पति सिंह ने यह कह कर सनसनी फैला दी कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव उनकी हत्या करवाना चाहते है। सिंहदेव उनको पसंद नही करते। अभी कुछ दिन पहले अंबिकापुर में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की। यही बात सिंहदेव जी को अच्छी नही लगी और मुझ पर हमला हुआ है। फ़िरहाल इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कुछ नही कहा है। लेकिन विधायक सिंह के बयान से प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर से जुबानी जंग और मनमुटाव सार्वजनिक हो गई।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने