जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने गठित की जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी गठित,ये हुए शामिल

 


धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  पी.एस.एल्मा ने स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया इस कमेटी की अध्यक्ष होंगी। सदस्य के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  दुलीचंद बंजारे, सहायक संचालक कौशल विकास शैलेन्द्र गुप्ता, उप संचालक समाज कल्याण एम.एल.पॉल, जिला शिक्षा अधिकारी  रजनी नेल्सन, उप संचालक जनसम्पर्क इस्मत जहां दानी, संचालक नेहरू युवा केन्द्र भूपेन्द्र दास को शामिल किया गया है।

इसी तरह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. अमर सिंह साहू, प्राचार्य  श्रीदेवी चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे, आयुक्त नगर निगम मनीष मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी उपेन्द्र चन्देल, ई.डिस्ट्रीक्ट मैनेजर शब्बीर हुसैन, एनजीओ डॉ.सरिता दोशी और डिस्ट्रीक्ट आइकान/दिव्यांग आइकान अरबिंद शर्मा को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने