मंगल भवन में नगर पंचायत कुरुद के जल प्रदाय प्रभारी सनत चन्द्राकर को दी विदाई

 


    मुकेश कश्यप                                

  कुरुद।नगर पंचायत कुरुद के सबसे वरिष्ठ व अनुभवी जल प्रदाय प्रभारी सनत चन्द्राकर का मंगलभवन कुरुद में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

          इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सनत चन्द्राकर थे।अन्य मंचासिन नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज जायसवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू,वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू , डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े ,चुम्मन दीवान ,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,  युकांध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,पार्षद राघवेंद्र सोनी,राखी चन्द्राकर ,नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू,सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा आदि थे।


        मंचीय उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने सनत जी को अब तक का सबसे सफल व अनुभवी अधिकारी करार देते हुए आगे भी उनकी सेवाएं लेने की बात पर जोर दिया।

      सीएमओ जायसवाल ने उनके अब तक के सफर को शानदार बताते हुए उनके अनुभव का लाभ आगे भी पंचायत को मिलते रहने की बात उन्होंने कही।

            नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने उनके कार्यकाल और सेवा भाव की तारीफ करतें हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

            नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने कहा कि वे नम्र,मिलनसार व सबसे कुशल व्यक्तित्व के धनी है।जब भी वार्डो में जल से सम्बंधित कोई भी शिकायत मिलती थी,उसके त्वरित निराकरण के लिए वे हमेशा आगे रहे है।उनकी डिक्शनरी में 'नही' जैसा शब्द नही था।उनसे हमेशा हम सबको सीख मिलते रहने की बात कही।


          वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर ने उनके अब तक के बेमिसाल कार्यकाल व सेवाभाव की तारीफ की।सन 1985 से लेकर अब तक पूर्ण समर्पण भाव के साथ नल-जल विभाग से सम्बंधित सभी तरह के कार्यो में अपनी निष्ठा का उन्होंने निर्वहन किया।

       कार्यक्रम का संचालन कर रहे सभापति मनीष साहू ने कहा कि उनके अब तक के सफर से हम सभी को कर्तव्य निष्ठा व लगनशीलता से हम सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी।उनकी आवाज में नगर भर में विभिन्न सूचनाओं की मुनादी होती थी वह हमेशा के लिए यादगार रहेगा।

        युकांध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने  उनको अनुभव का भंडार बताया व उन्हें सम्पूर्ण नगर पंचायत का अब तक का सबसे बड़ा सफल व्यक्ति माना।

         सभापति डुमेश साहू ने सनत जी के मार्गदर्शन से मिली अब तक की सीख व मेहनत से प्रेरणा मिलने की बात कही।

        सभी का आभार प्रकट करते हुए श्री सनत ने  आभार व धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने विगत 1985 से अब तक अपना सम्पूर्ण योगदान देने का प्रयास किया,आगे जब भी मेरी जरूरत नगर पंचायत को होगी मैं हमेशा इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

                कार्यक्रम के अंत मे नगर पंचायत परिवार द्वारा सनत जी को विदाई के अवसर पर स्मृति चिन्ह व सम्मान प्रतीक भेंट देकर इस पल को खास बनाया।

                इस अवसर पर भोजराज सिन्हा उपयंत्री, यशवंत साहू, गोपाल सिन्हा, गैंदलाल साहू, दुर्गेश साहू, युवराज बैस, आकाश शाहनी, विजय यादव , मुकेश पवार, विजय यादव, अलख कंवर, विजय भोई , अंजली साहू, छैल बिहारी नाग ,सन्तोष प्रजापति ,मुकेश कश्यप सहित नगर पंचायत के समस्त वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने