स्कुल पहुँचे कलेक्टर ने पूछा गणित का सवाल

 


रायपुर। निरीक्षण में निकले गरियाबंद कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने स्कुल पहुँच कर बच्चों से गणित के प्रश्न हल करवाये और उनसे चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल भवन का भी जायजा लिया।


  गरियाबंद कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर छुरा विकासखंड के दौरे पर थे। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी थे। इस दौरान कलेक्टर  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छुरा पहुंचे जहां शिक्षिका रेणु देवांगन कक्षा दसवीं की गणित विषय के घातांक का अध्यापन करा रहीं थी। कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल बच्चों से पूछे। 


इसके बाद उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसी परिसर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई और भवन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को कहा कि एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी की जाए और अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने