महिला राज्यसभा सांसद के साथ धक्का मुक्की के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया पुतला दहन

 


धमतरी। राज्यसभा  मे महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की घटना को जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मरकाम के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के मूर्ति के समाने काला पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।  तत्पश्चात मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

कृष्ण कुमार मरकाम ने कहा  भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी चरित्र का ये जीताजागता सबूत है।देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति का अपमान हुआ। महिला सांसदों के साथ ऐसा अपमान संसद में हो सकता है तो सामान्य महिलाओं के साथ कितना अत्याचार होता होगा। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को संसद में मार्शल द्वारा धक्का दिया गया जिससे वह नीचे गिर गई हाथ व पैर में मोच आ गई है। भाजपा का यही असली चेहरा है महिलाओं का अपमान करना।इस घटना को इतिहास कभी भुल नहीं पायेगा। यदि जनता के हित की बात करो तो देशद्रोही का नाम दिया जाता है।

 इस दौरान पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन किया गया जिसमें पुलिस ने पानी डालने की भी कोशिश की ।पुतला दहन में कृष्ण कुमार मरकाम, उदित नारायण साहू , कुलेश्वर देवांगन , गौतम वाधवानी, आशीष जैन, विशु देवांगन ,संजू साहू, ऋषभ ठाकुर, आकाश देवांगन,  अवैश कुरैशी, हर्ष चेलक, सूर्यकांत साहू, कोमल साहू, सोहिल साहू, लोकेश , सूर्यप्रभा चेटियार, कनक शाह, वीणा देवांगन, शास्त्री सोनवानी ,अंशु सोनी , देवी सोनवानी , गणेश्वरी कामड़े आदि उपस्थित थे।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने