शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

 



शादी करने कहने पर करता रहा टाल-मटोल, फिर जान से मारकर फेंक देने की दिया धमकी

 धमतरी।29 अगस्त को प्रार्थिया थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मावली पारा नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी गोवर्धन साहू ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया द्वारा शादी करने कहने पर जान से मारकर गटर में फेंक देने की धमकी दी। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी धमतरी में आरोपी गोवर्धन साहू के विरुद्ध धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया। 


       उक्त टीम द्वारा आरोपी गोवर्धन साहू के घर मावली पारा नरहरपुर में दबिश दी गई। आरोपी गोवर्धन साहू पिता विदेराम साहू उम्र 46 वर्ष साकिन मावली पारा नरहरपुर थाना नरहरपुर जिला कांकेर को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।


            

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने