फायरब्रांड युवा नेता युद्धवीर ने ली अंतिम सांस,भाजपा को बड़ी क्षति

 


वतन जायसवाल

रायपुर। भाजपा के युवा नेता और चंद्रपुर से पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का आज तड़के 4 बजे निधन हो गया। उनका उपचार बेंगलुरु के निज़ी अस्पताल में जारी था।

 अपनी बात को लेकर मुखर रहने वाले फायरब्रांड युवा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव लंबे समय से लीवर में संक्रमण से पीड़ित थे। कल ही उनको बेंगलुरु के एस्टर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था। रविवार को अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई थी। जिसके कारण उन्हें जीवन रक्षण प्रणाली पर रखा गया था तब उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।लेकिन आज तड़के 3 और 4 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे हिंदुत्ववादी भाजपा नेता स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे।  युद्धवीर चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रह चुके है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने