अचानक दब गया रायफ़ल का ट्रिगर, जवान की मौत,चलती बस में हुआ हादसा

 


 वतन जायसवाल

रायपुर। अचानक रायफ़ल का ट्रिगर दब जाने से सीआरपीएफ़ के जवान की मौत हो गई। यह हादसा यात्रियों से भरी बस में हुआ। बताया गया है घटना में अन्य जवान भी घायल हुए है। 

जानकारी मिली है कि सीआरपीएफ़ 229वीं बटालियन के एक दर्जन से अधिक जवान शुक्रवार की सुबह कैंप से उसूर पहुंचे थे। जहां वे कुशवाहा ट्रैवल्स की बस में सवार होकर किसी कार्य से बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए निकले थे।

उसूर से लगभग 12 किमी दूर आवापल्ली बस्ती में अचानक जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली उसके सिर में लगी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य जवान राजेन्द्र के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हादसे के वक्त बस में बहुत से यात्री भी सवार थे।

 घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ़ एवं पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए। बस्तर आईजी पी.सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने