विधायक ने दी आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 


धमतरी।आज पूरा देश राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस  मना रहा है,इस मौके पर धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे भारत देश के अनेकों अदम्य साहसी आजादी के वीरों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई। इस स्वर्णिम इतिहास को देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके आवाहन करने पर पूरा भारत देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक नए जोश नई ऊर्जा नव चेतना का विकास समस्त देश के साथियों में दिखाई दे रहा है।


 आजादी का अमृत महोत्सव एक स्वतंत्रता का उत्सव है जिससे हमारी आज की युवा पीढ़ी यह जान सकें कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। यह आजादी महोत्सव भारत के उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है जिन्होंने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने की एक कड़ी है। आप सभी क्षेत्र वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान नव उर्जा और नवचेतना का संचार करें, आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने