एसपी,एएसपी ने पदोन्नत हुए नवनीत पाटिल को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर डीएसपी पद पर पदोन्नति के लिए बधाइयाँ दी


धमतरी।छत्तीसगढ़ शासन गृह मंत्रालय से पद्दोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने नवनीत पाटिल को राजपत्रित पी कैप एवं स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी।

 उप पुलिस अधीक्षक पद पर पद्दोन्नत हुये  नवनीत पाटिल को   उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी,एसडीओपी कुरुद अभिषेक केशरी,एसडीओपी नगरी  मयंक रणसिंह, रक्षित निरीक्षक धमतरी के.देवराजू एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी ने भी बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने